भारत

बस दुर्घटना में 20 लोग हुए घायल, मची चीख-पुकार

Nilmani Pal
8 Nov 2022 11:20 AM IST
बस दुर्घटना में 20 लोग हुए घायल, मची चीख-पुकार
x

कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आज सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा हो गया. कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा के वातायिन इलाके में आज एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई, जिसमें लगभग 20 लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

बताया जा रहा है कि बस तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होने की वजह से अचानक पलट गई और देखते ही देखते चीख-पुकार मच गई. राहत की बात यह है कि अब तक इस हादसे में एक भी मौत की खबर नहीं है. फिलहाल, पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और घायलों की शिनाख्त करने में जुटी है.

Next Story