भारत

जोहडज़ी-मल्ला सडक़ को 20 करोड़

Shantanu Roy
26 Jun 2026 5:49 PM IST
जोहडज़ी-मल्ला सडक़ को 20 करोड़
x
Solan. सोलन। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कसौली विधानसभा क्षेत्र जोहडज़ी-मल्ला सडक़ के लिए 20 करोड़ रुपए प्रदान करने की घोषणा की। इससे पूर्व कसौली विस क्षेत्र के दूरदराज क्षेत्र नेरी कलां पहुंचे मुख्यमंत्री ने 90.66 करोड़ रुपए लागत की 12 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने 12.92 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित शालाघाट-अर्की- कुनिहार-बरोटीवाला मार्ग पर गंभर खड्ड पर 45 मीटर स्पैन के डबल लेन आर्च पुल, 3.42 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित बीडीओ कार्यालय भवन धर्मपुर तथा पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्राथा में 51 लाख रुपए की लागत से निर्मित विज्ञान भवन का
उद्घाटन किया।


उन्होंने दत्यार के समीप 20.83 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले कौशल्या बांध, 16.24 करोड़ रुपए की लागत से कि मूघाट से चक्की का मोड़ सडक़ के सुधार एवं सुदृढ़ीकरण, 6.33 करोड़ रुपए की लागत से जंगेशू से औडा वाया भनेट सडक़, 7.03 करोड़ रुपए की लागत से ग्रोणी से सरी सडक़ वाया बोहरों के उन्नयन, 3.77 करोड़ रुपए की लागत से सुबाथू से ग्राम चपला, ग्राम पंचायत शडयाना सडक़ पर शहीद सुदेश मार्ग की मेटलिंग एवं तारकोल बिछाने, 3.48 करोड़ रुपए की लागत से रेहला से मथान वाया शरद संपर्क मार्ग, 8.06 करोड़ रुपए की लागत से देवठी-बाड़ा कून सडक़ के सुधार एवं सुदृढ़ीकरण, 5 करोड़ रुपए की लागत से धर्मपुर-कसौली सडक़ के उन्नयन तथा प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना-1 के अंतर्गत 3.08 करोड़ रुपए की लागत से नगाली से चेवा सडक़ के निर्माण व उन्नयन कार्यों के शिलान्यास किए।
Next Story