भारत

जम्मू कश्मीर के शोपियां में 2 आतंकी ढेर

jantaserishta.com
30 Aug 2022 5:41 PM IST
जम्मू कश्मीर के शोपियां में 2 आतंकी ढेर
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | फाइल फोटो

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के शोपियां में सेना ने दो आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया है. पुलिस द्वारा दिए गए इनपुट के आधार पर मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने आतंकियों को चारों तरफ से घेरा और फिर मुठभेड़ में दो दहशतगर्दों को ढेर कर दिया गया.

शुरुआती जानकारी जो आ रही है उसके मुताबिक दोनों ही आतंकी लश्कर से जुड़े हुए थे और लंबे समय से घाटी में आतंकी गतिविधियों में सक्रिय चल रहे थे. इस बार सेना को उनके खिलाफ पुख्ता इनपुट हाथ लगा. उसी इनपुट के आधार पर सेना की एक टुकड़ी मौके पर गई और आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया गया. अभी के लिए पूरे इलाके को घेर लिया गया है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story