भारत

2 आतंकवादी मारे गए, बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम

jantaserishta.com
11 Sept 2024 5:55 PM IST
2 आतंकवादी मारे गए, बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम
x

फाइल फोटो

सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में उधमपुर जिले के बसंतगढ़ के ऊपरी इलाकों में बुधवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। सुरक्षाबल अभी भी आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। जम्मू-कश्मीर चुनाव से पहले घाटी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ उस समय हुई जब सेना और पुलिस का संयुक्त दल आतंकवादियों के एक समूह की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद खंडरा टॉप की ओर बढ़े। उन्होंने बताया कि इसपर इलाके में छिपे आतंकवादियों ने दोपहर करीब 12.50 बजे तलाश दल पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि वन क्षेत्र में अतिरिक्त बल भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ कठुआ-बसंतगढ़ सीमा के पास खंडारा टॉप पर हुई। सेना और पुलिस को इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। खंडारा टॉप पर सेना की पहली पैरा और पुलिस की एक टुकड़ी ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। दोपहर करीब 12.50 बजे आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। एक अधिकारी ने बताया, "स्थानीय पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने बसंतगढ़ के खंडारा टॉप में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया। जैसे ही सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम छिपे हुए आतंकवादियों के करीब पहुंची, उन्होंने सुरक्षा बलों पर गोलियां चला दीं, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story