भारत

किसानों के उत्पात से 2 पुलिसकर्मियों की मौत

Nilmani Pal
23 Feb 2024 3:21 AM GMT
किसानों के उत्पात से 2 पुलिसकर्मियों की मौत
x
कई घायल

हरियाणा। हरियाणा पुलिस ने दावा किया है कि किसान आंदोलन 2024 की शुरुआत के बाद से ही दो पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है और कई घायल हैं। इस संबंध में पुलिस की तरफ से गुरुवार को एक बयान भी जारी किया गया है। खास बात है कि किसान आंदोलन के दौरान एक किसान की मौत के बाद बवाल है। किसान लगातार इसे लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

अंबाला पुलिस की तरफ से जारी बयान के अनुसार, 'दिनांक 13 फरवरी 2024 से किसान संगठनों द्वारा किसानों द्वारा दिल्ली कूच को लेकर शम्भू बॉर्डर पर लगे बैरिकेड्स को तोड़ने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं व पुलिस प्रशासन पर पत्थरबाजी और हुड़दंगबाजी करके कानून व्यवस्था बिगाड़ने की प्रतिदिन कोशिश की जा रही है। इस दौरान उपद्रवियों द्वारा सरकारी व प्राइवेट संपत्तियों को काफी नुकसान पहुंचाया जा चुका है। इस आंदोलन के दौरान लगभग 20 पुलिस कर्मचारियों को चोटें आई, 1 पुलिस कर्मचारी का ब्रेन हैमरेज व दो पुलिस कर्मचारियों की मृत्यु हुई है।

पुलिस ने आधिकारिक बयान के जरिए जानकारी दी है कि किसान नेताओं पर NSA यानी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाया जाएगा। बयान के मुताबिक, 'आपराधिक गतिविधियों को रोकने व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 2(3) राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 (NSA एक्ट) के तहत किसान संगठनों के पदाधिकारियों को नजरबंद करने की कार्यवाही प्रशासन द्वारा अमल में लाई जा रही है, ताकि आंदोलन के दौरान कानून व्यवस्था को कायम रखा जा सके व सामाजिक सौहार्द बिगड़ने न पाए।


Next Story