भारत

दिल्ली हवाई अड्डा पर सोना की तस्करी के आरोप 2 व्यक्ति गिरफ्तार

Khushboo Dhruw
20 Feb 2021 6:11 PM GMT
दिल्ली हवाई अड्डा पर सोना की तस्करी के आरोप 2 व्यक्ति गिरफ्तार
x
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर शनिवार को करीब 1.77 करोड़ रुपये मूल्य के सोना की तस्करी करने की कोशिश कर रहे दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

नयी दिल्ली, 20 फरवरी (भाषा) सीमा शुल्क अधिकारियों ने यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर शनिवार को करीब 1.77 करोड़ रुपये मूल्य के सोना की तस्करी करने की कोशिश कर रहे दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। एक बयान में यह जानकारी दी गई। हवाई अड्डा पर सीमा शुल्क के संयुक्त आयुक्त शौकत अली नुरवी ने एक बयान में कहा कि दोनों आरोपी दिल्ली के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि दोनों व्यक्तियों को शनिवार को दुबई से आने के बाद हवाई अड्डा पर रोका गया था। जांच के दौरान एक व्यक्ति के थैले से 4.1 किग्रा सोना बरामद हुआ, जिसकी कीमत 1.77 करोड़ रुपये आंकी ग है।


Next Story