भारत

चुनावी ड्यूटी से 2 अफसर हटाए गए, EC को मिली थी शिकायत

Nilmani Pal
29 March 2026 7:15 AM IST
चुनावी ड्यूटी से 2 अफसर हटाए गए, EC को मिली थी शिकायत
x
पढ़े पूरी खबर

केरल। चुनाव आयोग के दस्तावेज पर भारतीय जनता पार्टी की मुहर के बाद विवाद खड़ा हो गया था। अब इस मामले में एक्शन लेते हुए केरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रत्न यू केलकर ने दो अधिकारियों को ड्यूटी से हटा दिया है। आयोग ने उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी और एक अनुभाग अधिकारी को उनके मूल विभागों में वापस भेज दिया।

निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी एक बयान में कहा कि घटना की जानकारी सामने आने के बाद आयोग ने आईएएस अधिकारी से इसकी जांच करवाई थी। जांच की रिपोर्ट सामने आने के बाद उप के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और अनुभाग अधिकारी को उनके चुनाव संबंधी कर्तव्यों से मुक्त कर उनके मूल विभागों में वापस भेज दिया गया है।

बता दें, यह विवाद उस समय सामने आया था, जब केरल में राजनैतिक पार्टियों को भेजे गए एक हलफनामे में चुनाव आयोग की जगह भाजपा की मुहर लगी हुई थी। मार्क्सावादी कम्युनिस्ट पार्टी ने इस घटना को जोर शोर से उठाते हुए सोशल मीडिया साइट पर इसकी प्रति साझा की थी। इसके बाद विवाद खड़ा हो गया था। सीपीआईएम की तरफ से कहा गया था कि इस प्रकार की घटना केंद्रीय सत्ता और चुनाव आयोग के प्रति एक गंभीर संदेह पैदा करती है।

इस घटना के बाद संदेह होना जायज है कि क्या एक पार्टी केंद्रीय सत्ता और चुनाव आयोग दोनों जगह प्रभाव बनाए हुए है। लगातार विपक्ष द्वारा भाजपा के साथ सांठगांठ के आरोपों का सामना कर रहे चुनाव आयोग के लिए एक यह असहज करने वाली स्थिति थी। ऐसे में आयोग ने तुरंत ही इस पर संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी।जांच में सामने आई रिपोर्ट के आधार पर आयोग ने कहा कि यह पूरी तरह से एक गलती थी। इसे तुरंत ही ठीक कर लिया गया है। इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।

Next Story