
x
शिमला। हिमाचल प्रदेश में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में शिमला और मंडी पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 186 पेटियां अवैध शराब बरामद की हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39 1 के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला मंडी में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना पधर की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की।पुलिस को अवैध शराब की तस्करी की सूचना मिलने के बाद बल्ह-डायना पार्क मार्ग पर तत्काल नाकाबंदी की गई। इस दौरान एक पिकअप वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 65 पेटियां बीयर, पांच पेटियां देशी शराब (ऊना नंबर-1) तथा 13 पेटियां रॉयल स्टैग अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पिकअप से कुल 83 पेटियां अवैध शराब जब्त की गईं।
इस मामले में वाहन चालक दीपक उर्फ दीपू, निवासी तहसील जोगिंद्रनगर, जिला मंडी के विरुद्ध अभियोग संख्या 98/2026 के तहत धारा 39(1)(ए)हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। दूसरी ओर एसएसपी शिमला गौरव सिंह के नेतृत्व में रोहड़ू में पुलिस ने 103 पेटियां शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शिमला के पुलिस थाना रोहड़ू की टीम ने तलाशी लेने पर वाहन से विभिन्न ब्रांडों की अंग्रेजी एवं देशी शराब की कुल 103 पेटियां बरामद हुईं। आरोपियों की पहचान राजू, प्रेम बहादुर कार्की और यज्ञ बहादुर कार्की के रूप में हुई है। तीनों मूल रूप से नेपाल के निवासी हैं और वर्तमान में रोहड़ू क्षेत्र में रह रहे थे। इस संबंध में पुलिस थाना रोहड़ू में अभियोग संख्या 71/2026 के तहत धारा 39(1)(ए) हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





