भारत

जम्मू कश्मीर में इस साल मारे गए 176 आतंकी, विदेशी आतंकियों की तादाद भी बढ़ी

jantaserishta.com
3 Nov 2022 11:07 AM IST
जम्मू कश्मीर में इस साल मारे गए 176 आतंकी, विदेशी आतंकियों की तादाद भी बढ़ी
x

DEMO PIC 

नई दिल्ली (आईएएनएस)| जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक इस साल अक्टूबर तक सुरक्षाबलों ने 176 आतंकियों को मार गिराया है। हालांकि घाटी में टारगेट किलिंग और विदेशी आतंकियों की बढ़ी तादाद अभी भी सुरक्षा बलों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा बलों को आतंकियों पर लगाम लगाने में काफी हद तक सफलता मिल रही है। जम्मू-कश्मीर में इस साल सुरक्षा बलों के साथ हुए एनकाउंटर में 176 आतंकी मारे गए हैं। इनमें 50 विदेशी और 126 लोकल आतंकी शामिल हैं।
सूत्रों के मुताबिक घाटी में अभी भी 134 आतंकी सक्रिय हैं। इनमें 51 लोकल और 83 विदेशी यानी पाकिस्तानी मूल के आतंकी शामिल हैं। विदेशी आतंकियों की तादाद कुछ समय से बढ़ी है। वहीं साल 2021 में सुरक्षा बलों ने 146 आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया था।
सूत्रों ने बताया कि आईएसआई और आतंकी संगठन भारत में घुसपैठ के नए तरीके अपना रहे हैं। दरअसल कश्मीर घाटी में अब लोकल आतंकी दिन प्रतिदिन कम हो रहे हैं, इसलिए पाकिस्तानी मूल के आतंकियों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में सीमा पार कराने का प्रयास हो रहा है। इससे निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियां भी चौकन्नी हो गई हैं।
वहीं सुरक्षा बलों का दावा है कि हाल-फिलहाल कोई बड़ी घुसपैठ नहीं हुई है। इसके बावजूद वहां पर लोकल दहशतगर्दों के मुकाबले, विदेशी आतंकियों की संख्या ज्यादा होना चिंता का विषय बना हुआ है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story