भारत

16 साल की लड़की के साथ 5 युवकों ने किया गैंगरेप, किया किडनैप, सभी आरोपी फरार

jantaserishta.com
10 Jun 2026 10:41 AM IST
16 साल की लड़की के साथ 5 युवकों ने किया गैंगरेप, किया किडनैप, सभी आरोपी फरार
x
आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है.
गुरुग्राम: हरियाणा के नूंह से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां 16 साल की एक लड़की को 5 युवकों ने किडनैप कर लिया. फिर उसके साथ गैंगरेप किया. इस घटना से इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
लड़की के पिता के मुताबिक 6 जून को सुबह 5 बजे जब वे जागे तो उनकी बेटी घर से गायब थी. उन्होंने बताया कि बाद में कुछ लोग उसे मोटरसाइकिल से घर छोड़ गए. जब उन्होंने उससे पूछा कि वह कहां थी, तो लड़की ने बताया कि शौकीन नाम के एक व्यक्ति के पास. आरोपी की पहले उसके घर के पास किराने की दुकान थी. पिता के मुताबिक आरोपी के पास बेटी की प्राइवेट वीडियो भी थे. जिसे वायरल करने की धमकी देने के नाम पर बेटी के साथ रेप किया गया.
पुलिस के मुताबिक शिकायत के आधार पर महिला पुलिस स्टेशन में POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है. पुलिस ने बताया कि शौकीन के अलावा चार और लोगों पर भी लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है. शिकायत के अनुसार लड़की ने आरोप लगाया कि 5 जून को उसे जंगल ले जाया गया और वहां उसके साथ गैंगरेप किया गया.
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है. आरोपियों में से एक नाबालिग है. वहीं बाकी अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार लिया जाएगा. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
घटना के बाद इलाके में तनाव की भी स्थिति बन गई थी. फिलहाल अब स्थिति सामान्य है. एहतियातन इलाके में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story