भारत

CM के निर्देश के बाद 16 अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ वापस भेजे गए

Nilmani Pal
12 Feb 2026 6:15 AM IST
CM के निर्देश के बाद 16 अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ वापस भेजे गए
x
ब्रेकिंग

असम. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को कहा कि राज्य से 16 अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेज दिया गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार घुसपैठियों के खिलाफ तेज कार्रवाई जारी रखेगी.

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, 'कुछ लोग शोर मचाते हैं, लेकिन असम के लिए यही एकमात्र विकल्प है. आज असम फ्रंट फुट पर खेल रहा है. हम अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अनंत इंतजार नहीं करते, बल्कि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करते हैं.' उन्होंने आगे लिखा, '16 अवैध बांग्लादेशियों की पहचान कर उन्हें तड़के ही तुरंत वापस भेज दिया गया. बाय.'

हालांकि मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट नहीं किया कि उन्हें किस स्थान से वापस भेजा गया. राज्य सरकार बांग्लादेश से अवैध रूप से आने वाले लोगों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है और पड़ोसी देश से लगती सीमा के जरिए घुसपैठियों को वापस भेजने की कार्रवाई कर रही है.

Next Story
null