भारत

15 किलोग्राम चरस 27 ग्राम चिट्टा नष्ट

Shantanu Roy
27 Jun 2026 5:53 PM IST
15 किलोग्राम चरस 27 ग्राम चिट्टा नष्ट
x
Hospice. धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला कांगड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस अधिनियम के 73 मामलों में जब्त मादक पदार्थों को वैज्ञानिक तरीके से नष्ट किया। जिले के 15 नशा प्रभावित पंचायतों और शहरी क्षेत्रों में नशा निवारण समितियों की बैठकें आयोजित कर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। राज्य सरकार के जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत गगल थाना क्षेत्र के ढुगियारी स्थित सुरक्षा बायो सेनिटाइजर इंसिनरेटर में जब्त मादक पदार्थों का
निस्तारण किया गया।

नष्ट किए गए मादक पदार्थों में 15.974 किलोग्राम चरस, 27.66 ग्राम चिट्टा, 3.344 किलोग्राम भुक्की, 907 नशीली गोलियां और 186 अफीम के पौधे शामिल रहे। गगल पुलिस थाना में एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा, नगर निगम धर्मशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय राजेंद्र कुमार, एमसी पालमपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिटी बीर बहादुर सिंह, कांगड़ा में उपमंडल पुलिस अधिकारी मनोज कुमार, नगरोटा बगवां में डीएसपी निशा कुमारी, बैजनाथ, योल, फतेहपुर, रक्कड़, जोगीपुर, घुरकड़ी, गुनेहड़, बागनी, दाड़ी और खनियारा में नशा निवारण समितियों की बैठकें आयोजित की गईं। इनमें पुलिस, एसटीएफ, सीआईडी, पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षकों, महिला मंडलों, युवक मंडलों, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय लोगों ने भाग लिया। बैठकों में पुलिस अधिकारियों ने लोगों से नशे के खिलाफ संगठित होकर अभियान चलाने की अपील की है।
Next Story