भारत
त्रिलोकपुर माता बालासुंदरी मंदिर में 15 दिवसीय चैत्र नवरात्र मेला संपन्न
Shantanu Roy
3 April 2026 5:16 PM IST

x
Nahan. नाहन। उत्तर भारत की प्रमुख धार्मिक स्थली त्रिलोकपुर में माता बालासुंदरी मंदिर में चल रहे 15 दिवसीय चैत्र नवरात्र मेले का गुरुवार को समापन हो गया। इस दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में शीश नवाया और आस्था का प्रदर्शन किया। मेला के दौरान श्रद्धालुओं ने नकदी, सोना और चांदी सहित बड़े पैमाने पर भेंट अर्पित की। इस वर्ष कुल 30,132,094 रुपए नकद, 129.350 ग्राम सोना और 31.970 किलोग्राम चांदी माता बालासुंदरी के चरणों में भेंट स्वरूप अर्पित किए गए। अंतिम दिन लगभग 40 हजार श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किए और 15,90,960 रुपए की भेंट अर्पित की।
अंतिम दिन उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान और अन्य अधिकारी पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। उपायुक्त ने माता बालासुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना और कंजक पूजन किया। उन्होंने देशभर से आए लाखों श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। मेला के दौरान जिला प्रशासन ने मंदिर परिसर और आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की। त्रिलोकपुर मंदिर कैंपस में तीन दिनों तक शिव मंदिर के तालाब में हजारों देसी घी के दीप जलाए गए। अंतिम दिन महिला और पुरुष की कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
एसडीएम नाहन और सहायक आयुक्त मंदिर न्यास ने श्रद्धालुओं, कर्मचारियों, स्थानीय लोगों, व्यापारियों, पुलिस, होमगार्ड, निजी सुरक्षा कर्मियों और मंदिर न्यास के स्टाफ का मेला शांतिपूर्ण संपन्न कराने में सहयोग के लिए आभार जताया। पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने भी पुलिसकर्मी, होमगार्ड और सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी की सराहना की। प्रात:काल मंदिर खुलते ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें शुरू हो गई थीं। मेला पूरे 15 दिन तक श्रद्धालुओं के जयकारों और भक्ति से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने माता बालासुंदरी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और अपनी आस्था का परिचय दिया। माता बालासुंदरी मंदिर और त्रिलोकपुर मेला धार्मिक आस्था के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति और परंपरा का भी प्रतीक है। हर वर्ष देशभर से श्रद्धालु यहां आते हैं और माता के चरणों में भेंट अर्पित करते हैं। इस वर्ष मेला संपन्न होने के साथ ही स्थानीय प्रशासन और मंदिर न्यास ने इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





