भारत

Gyaabung में सेब ग्रेडिंग को 15 करोड़ी मशीन

Shantanu Roy
12 Jun 2024 12:21 PM GMT
Gyaabung में सेब ग्रेडिंग को 15 करोड़ी मशीन
x
Recangpio. रिकांगपिओ। किन्नौर जिला के ज्ञाबुंग पंचायत क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश डिवेलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत साढ़े 14 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक सेब ग्रेडिंग पैकिंग मशीन स्थापित की जा रही है। इस मशीन की क्षमता 5600 मीट्रिक्टन है। इटाली से आयात किए गए इस अत्याधुनिक सेब ग्रेडिंग पेकिंग मशीन के स्थानीय होने के बाद विशेषकर ज्ञाबुंग, रोपा, सुनम सहित पूह क्षेत्र के सेब बागबानों को इस का भरपूर लाभ मिलेगा। इस केंद्र का संचालन इसी वर्ष से एचपीएमसी द्वारा किया जाएगा। पंचायत प्रधान ज्ञाबुंग ज्ञान नेगी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश डिवेलपमेंट प्रोजेक्ट द्वारा विदेश से आयात किए गए इस अत्याधुनिक मशीन को स्थापित करने का
कार्य वर्ष 2018, 19 से शुरू किया गया था।
जो अब पूर्ण होने के अंतिम चरण में है। मशीन के स्थापित करने का शेष कार्य मात्र पांच प्रतिशत ही रहता हैं। संभावना है कि इसी वर्ष अगस्त माह से मशीन कार्य शुरू कर देगा। पंचायत प्रधान ज्ञान सिंह नहीं ने यह भी बताया कि यह अत्याधुनिक ग्रेडिंगए पैकिंग मशीन इतनी अधिक सुविधाओं से लैस है कि सेब को मशीन में लगाने के बाद सेब की ग्रेडिंग, पैकिंग करने के अलावा सेब को साफ भी करने की भी इस में सुविधा है, तो और सेब को रंग के आधार पर भी छांटेगा। जिसमें 80, 60 और 50 प्रतिशत रंग के मुताबिक छंटनी करने की सुविधा है। इस अत्याधुनिक मशीन की लगत साढ़े 14 करोड़ की है। इस वर्ष सेब सीजन में यह मशीन अपना कार्य शुरू कर देगी। जिसके बाद सेब उत्पादकों को इस अत्याधुनिक मशीन का लाभ प्राप्त होना शुरू हो जाएगा।
Next Story