भारत
पांवटा ब्लॉक की 16 पंचायतों में 14,717 महिला मतदाताओं ने डाले वोट
Shantanu Roy
29 May 2026 5:29 PM IST

x
Paonta Sahib. पांवटा साहिब। पांवटा साहिब उपमंडल की 16 पंचायतों में पंचायती राज चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण और उत्साह भरे माहौल में संपन्न हो गया। पांवटा ब्लॉक में कुल 17,416 पुरुष मतदाताओं में से 14,717 मतदाताओं ने 84.50 प्रतिशत मतदान किया। महिला मतदाताओं के कुल 16,878 मतदाताओं में से 14230 महिलाओं ने अपने वोट का 84.31 प्रतिशत मतदान किया। कड़ी धूप और 42 डिग्री तक पहुंचे तापमान के बावजूद मतदाताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिला और प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार करीब 85 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सुबह सात बजे मतदान शुरू होते ही केंद्रों पर बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं की लंबी कतारें लग गई। दिन चढऩे के साथ गर्मी बढ़ती गई, लेकिन मतदाताओं का हौंसला कम नहीं हुआ। मतदाताओं का कहना था कि पंचायत का चुनाव सीधे गांव की सडक़, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ा है इसलिए वह किसी भी हाल में वोट डालने पहुंचे। चुनाव आयोग और जिला प्रशासन ने सभी मतदान केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम किए थे। पीने का पानी, छाया, पंखे और बैठने की व्यवस्था की गई थी।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





