
x
शिमला। हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने यहां बोर्ड की 53वीं निदेशक मंडल बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर नरदेव सिंह कंवर ने कहा कि बोर्ड द्वारा अब तक 3,835 लाभार्थियों में 14.17 करोड़ रुपए की सहायता वितरित की गई है, जिनमें से 9.28 करोड़ शिक्षा सहायता योजनाओं के तहत आबंटित किए गए हैं। बैठक के दौरान निदेशक मंडल ने जिला मंडी के बलद्वाड़ा (भांबला) में नए उप-कार्यालय स्थापित करने को मंजूरी प्रदान की। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए वार्षिक खातों को मंजूरी प्रदान की गई तथा दावों की लंबितता को स्पष्ट करने पर चर्चा हुई। उन्होंने श्रमिकों के क्लेम फॉर्म और ई-केवाईसी की प्रक्रिया को तेज करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कामगारों को समय पर लाभ सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए ताकि लंबित दावों को शीघ्रता से निपटाया जा सके।
अध्यक्ष ने बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों को उनके उपयोगी सुझावों और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। नरदेव सिंह कंवर ने कहा कि प्रदेश भर में निर्माण कामगारों के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और उत्थान के प्रति बोर्ड की मजबूत प्रतिबद्धता के चलते अब सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं और पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का भरपूर लाभ मिल रहा है। बैठक में बोर्ड के गैर-आधिकारिक सदस्य रविंद्र सिंह रवि, भूपेंद्र सिंह, जेसी चौहान और प्रदीप कुमार तथा विशेष सचिव (वित्त) विजय वर्धन, सचिव-कम-सीईओ राजीव कुमार तथा अतिरिक्त सचिव (विधि) आरएस तोमर भी उपस्थित थे।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





