भारत

नौणी विश्वविद्यालय में 1,311 छात्रों को मिली डिग्रियां

Shantanu Roy
10 Dec 2023 12:15 PM GMT
नौणी विश्वविद्यालय में 1,311 छात्रों को मिली डिग्रियां
x

नौणी। डा. यशवंत सिंह परमार औद्योगिक एवं वानिकी विश्वद्यालय नौणी का 12वां दीक्षांत समारोह में लड़कियों ने बाजी मारी। गोल्ड मैडल हासिल करने वाले छात्र- छात्रों में से तीन युवक और 20 लड़कियां शामिल रही। शनिवार को एलएस नेगी सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की। जबकि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ किया गया। दीक्षांत समारोह के दौरान औद्यानिकी और वानिकी, बीटेक बायोटेक्नोलॉजी और एमबीए कार्यक्रमों में 658 स्नातक, 565 स्नातकोत्तर और 88 डॉक्टरेट डिग्रियों समेत 1,311 डिग्रियां प्रदान की गई। इसके अलावा दीक्षांत समारोह में 23 स्वर्ण पदक और 773 मेरिट प्रमाणपत्र भी दिए गए। वहीं सतलुज जल विद्युत निगम के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उप महानिदेशक (शिक्षा) डॉ. आरसी अग्रवाल को उनके संबंधित क्षेत्रों में उनके योगदान के लिए दीक्षांत समारोह के दौरान मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने 1.16 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित कौशल विकास छात्रावास और 40 लाख रुपए की लागत से निर्मित विवेकानंद योगा और मेडिटेशन सेंटर का लोकार्पण किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजेश्वर चंदेल ने कहा की अनुसंधान व प्रसार इस विश्वविद्यालय की मजबूत रीड है उन्होंने कहा कि संस्थान के मुख्य परिसर एवं क्षेत्र अनुसंधान केदो व कृषि विज्ञान केदो में किए गए शोध कार्यों से समय-समय पर बहुत ही तकनीक व्यंजन कृषि समुदाय को दिया गया है जिससे उनकी आर्थिक मजबूत हुई है । उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बागवानी क्षेत्र के अंतर्गत 121 करोड़ 27 लाख एवं वानिकी क्षेत्र के अंतर्गत 63 लाख के अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसके अलावा मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि गैर शिक्षकों का नया वियतनाम एवं अर्रेर्स की लंबित बकाया राशि के लिए 22.43 करोड़ की राशि जारी की गई है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 9 करोड़ की सैलरी/ पेंशन के लिए अतिरिक्त ग्रांट इन एड जारी की है।

Next Story