भारत

बिलासपुर में 1240 ने दिया नीट का एग्जाम

Shantanu Roy
22 Jun 2026 3:49 PM IST
बिलासपुर में 1240 ने दिया नीट का एग्जाम
x
Bilaspur. बिलासपुर। जिला बिलासपुर में नीट-2026 परीक्षा का रविवार को सफल आयोजन किया गया। इस परीक्षा के लिए जिला बिलासपुर में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सभी परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था के अलावा अन्य पुख्ता प्रबंध प्रशासन की ओर से किए गए थे। अभिभावक अपने बच्चों के साथ अपने.अपने परीक्षा केंद्र में समय पर पहुंच गए थे। यही नहीं सुबह से परीक्षा केंद्रों में भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। जानकारी के अनुसार रविवार को परीक्षार्थी नीट परीक्षा के लिए पहुंचे। जिला प्रशासन की ओर से बिलासपुर जिला में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला बिलासपुर, राजकीय वरिष्ठ
माध्यमिक छात्रा पाठशाला
बिलासपुर, जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा के अलावा घुमारवीं में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन परीक्षा केंद्रों में न केवल जिला बिलासपुर बल्कि प्रदेश के अन्य जिलों से संबधित परीक्षार्थी भी पहुंचे हुए थे। इन परीक्षा केंद्रों का परीक्षा से पूर्व प्रशासनिक अधिकारी भी कई दफा निरीक्षण कर चुके थे। ताकि यहां पर परीक्षा के दौरान व्यवस्थाएं बेहतर बनी रहें। एनटीए की ओर से नीट 2026 परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा के लिए इस बार 1353 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया हुआ था। इसमें से 1240 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। उधर, इस बारे में एसडीएम सदर डा. राजदीप सिंह ने बताया कि बिलासपुर सदर में नीट परीक्षा का सफल आयोजन किया गया है। इस बारे में सख्त निर्देश भी जारी किए गए थे।
Next Story