
x
Shimla. शिमला। पंचायत चुनावों की मतगणना को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए टुटू ब्लॉक में सोमवार को बचत भवन में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में चुनाव ड्यूटी में तैनात करीब 120 कर्मचारियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने कर्मचारियों को मतपत्रों की जांच, मतगणना प्रक्रिया और चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण सत्र का संचालन इलेक्शन कानूनगो प्रेरणा मेहता और तहसीलदार शिमला शहरी नारायण सिंह वर्मा ने किया। अधिकारियों ने कर्मचारियों को मतगणना के दौरान संभावित विवादों और उनके समाधान को लेकर भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि छोटी सी लापरवाही भी विवाद का कारण बन सकती है, इसलिए प्रत्येक प्रक्रिया को पूरी सावधानी और नियमों के अनुसार पूरा करना जरूरी है। इस दौरान एसडीएम ग्रामीण मंजीत शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने कर्मचारियों को निष्पक्षता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





