भारत
OMG! पालतू कुत्ते के हमले में बाल-बाल बची 12 साल की बच्ची, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
1 Feb 2023 12:49 PM IST

x
DEMO PIC
पीड़िता के परिजनों ने बताया कि, घटना मंगलवार शाम की है जब बच्ची अपनी मां के साथ अपनी सोसाइटी के ग्राउंड फ्लोर पर लिफ्ट का इंतजार कर रही थी और लिफ्ट से बाहर आने के बाद कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया।
गुरुग्राम (आईएएनएस)| हरियाणा के गुरुग्राम में सेक्टर-47 के यूनिवल्र्ड गार्डन सिटी-2 में लैब्राडोर कुत्ते के कूदने और उस पर हमला करने के बाद 12 साल की एक लड़की बाल-बाल बच गई। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि, घटना मंगलवार शाम की है जब बच्ची अपनी मां के साथ अपनी सोसाइटी के ग्राउंड फ्लोर पर लिफ्ट का इंतजार कर रही थी और लिफ्ट से बाहर आने के बाद कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया।
पीड़िता की मां दीप्ति जैन ने संवाददाताओं को बताया कि, उनकी बेटी बाल-बाल बच गई। सुरक्षा गार्ड ने उसे बचा लिया। उन्होंने कहा कि, यह इस तरह की पहली घटना नहीं है।
दीप्ति जैन के मुताबिक, कुत्तों ने मोहल्ले के लोगों पर हमला पहले भी किया है, लेकिन इतनी गंभीरता से नहीं, हालांकि उन्होंने कई बार आरडब्ल्यूए के समक्ष इस मामले को उठाया था, लेकिन मालिकों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि कुत्ते ने बच्ची पर तीन बार हमले की कोशिश की थी।
जांच अधिकारी एएसआई अजीत सिंह ने कहा कि उन्हें पीड़ित परिवार से कुत्ते के मालिक सुपर्धा घोष के खिलाफ शिकायत मिली है और बयान के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
Tagsहरियाणागुरुग्रामसेक्टर-47यूनिवल्र्ड गार्डन सिटी-2लैब्राडोर कुत्तागुरुग्राम न्यूज़गुरुग्राम पुलिसHaryanaGurugramSector-47Uniworld Garden City-2Labrador RetrieverGurugram NewsGurugram Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





