भारत

OMG! एयरपोर्ट पर मिले 12 अजगर, बैंकॉक से आया आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
6 Sept 2023 12:37 PM IST
OMG! एयरपोर्ट पर मिले 12 अजगर, बैंकॉक से आया आरोपी गिरफ्तार
x
तस्करी करने के प्रयास में गिरफ्तार किया है।
नई दिल्ली: चेन्नई हवाईअड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने एक व्यक्ति को 12 अजगरों की तस्करी करने के प्रयास में गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को आरोपी बैंकॉक से आ रहा था।
संदिग्ध आचरण के कारण सीमा शुल्क अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया। एक अधिकारी ने कहा, "उनके चेक-इन सामान का निरीक्षण करने पर 12 अजगर बरामद किए गए और बाद में सीमा शुल्क अधिनियम के तहत जब्त कर लिया गया।" आरोपी को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसके बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
भोपाल-मुंबई इंडिगो फ्लाइट के यात्री रात भर रहे परेशान
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित राजा भोज हवाई अड्डे पर मंगलवार की रात को कई घंटे तक हंगामा चला। भोपाल से मुंबई की ओर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट तकनीकी खराबी के चलते उड़ान नहीं भर पाई। पूरी रात यात्री हवाई अड्डे पर जमे रहे, तब जाकर कुछ यात्रियों को अहमदाबाद और इंदौर के जरिए मुंबई भेजा गया। बताया गया है कि भोपाल से मुंबई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 6ई 983 को रात 10 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरनी थी और यात्रियों को हवाई जहाज के अंदर बैठा दिया गया था। लगभग दो घंटे तक जब उड़ान आगे नहीं बढ़ी तो तकनीकी गड़बड़ी होने की बात कही गई।
यात्रियों के मुताबिक जब इंडिगो के जहाज ने उड़ान नहीं भरी और तकनीकी खराबी की बात कही गई तो सभी यात्री हवाई जहाज से नीचे उतर आए। कई यात्री ऐसे थे जिनकी मुंबई से दुनिया के कई देशों के लिए उड़ना भरनी थी। इस स्थिति में कंपनी की ओर से यही भरोसा दिलाया गया की व्यवस्था जल्द की जाएगी, मगर ऐसा हुआ नहीं और रात भर यात्री हवाई अड्डे पर भटकते रहे।
इस बीच कुछ यात्रियों को अहमदाबाद और कुछ को इंदौर से फ्लाइट उपलब्ध कराने की बात कही गई। जिन यात्रियों को भोपाल से इंदौर जाना था, उनका आरोप है कि इंडिगो कंपनी की ओर से न तो उन्हें रात में रुकने का कोई इंतजाम किया गया और न ही भोपाल से इंदौर जाने के लिए वाहन उपलब्ध कराया गया। लिहाजा उन्हें खुद अपने खर्चे पर टैक्सी की व्यवस्था करनी पड़ी, तब कहीं वे इंदौर तक पहुंच सके। इस मामले में कंपनी का पक्ष लेने की कोशिश की गई मगर कोई अधिकारी उपलब्ध नहीं हुआ।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story