भारत

10वीं बोर्ड का रिजल्ट आज, शिक्षा मंत्री जारी करेंगे

Nilmani Pal
20 March 2026 7:41 AM IST
10वीं बोर्ड का रिजल्ट आज, शिक्षा मंत्री जारी करेंगे
x
ब्रेकिंग

राजस्थान। खम्मा घणी राजस्थान! आज की सुबह प्रदेश के करीब 10 लाख छात्र-छात्राओं के लिए नई उम्मीदें और थोड़ी सी घबराहट लेकर आई है. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज 10वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. जयपुर से लेकर अजमेर तक बोर्ड मुख्यालय में हलचल तेज है और सबकी नजरें बस उस एक घड़ी पर टिकी हैं, जब शिक्षा मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए पहुंचेंगे.

बोर्ड के अंदरूनी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, तकनीकी टीम ने कल देर रात 'रिजल्ट सर्वर' का फाइनल ट्रायल पूरा कर लिया है. भारी ट्रैफिक को देखते हुए इस बार एक्स्ट्रा बैंडविड्थ का इस्तेमाल किया गया है ताकि रिजल्ट अपलोड होते ही वेबसाइट क्रैश न हो. दोपहर 12 बजे के बाद किसी भी वक्त बोर्ड की ओर से औपचारिक घोषणा की जा सकती है.

इस साल राजस्थान के अलग-अलग जिलों से करीब 10 लाख से ज्यादा छात्रों ने 10वीं की परीक्षा दी थी. कॉपियों का मूल्यांकन रिकॉर्ड समय में पूरा हुआ है. जानकारों का कहना है कि इस बार 'लीनियंट मार्किंग' (उदार मूल्यांकन) की गई है, जिससे उम्मीद है कि इस साल पास प्रतिशत पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ सकता है.

Next Story