भारत

हमीरपुर का 105 हेक्टेयर जंगल चढ़ा आग की भेंट, वन संपदा राख

Shantanu Roy
31 May 2026 3:11 PM IST
हमीरपुर का 105 हेक्टेयर जंगल चढ़ा आग की भेंट, वन संपदा राख
x
बड़ी खबर
Hamirpur. हमीरपुर। गर्मियों का सीजन पीक पर पहुंचते ही हमीरपुर के जंगल दहकना शुरू हो गए हैं। मात्र कुछ ही दिनों में 33 फायर केस सामने आ चुके हैं। सामने आई आगजनी की घटनाओं से 105 हेक्टेयर वन भूमि पर उगी वन संपदा प्रभावित हुई है। निजी व फोरेस्ट एरिया आग की वजह से इफेक्ट हुआ है। यहां तक की 17 हेक्टेयर भूमि पर वन विभाग की तरफ से करवाई गई प्लांटेशन भी आग की भेंट चढ़ी है। इस प्लांटेशन से वन संपदा में वृद्धि होनी थी, लेकिन उससे पहले ही पौधे आग की चपेट में आकर राख हो गए हैं। कुल मिलाकर आग ने लाखों की वन संपदा को राख किया है। यदि गर्मी का यह प्रचंड प्रकोप ऐसे ही जारी रहा तो आने वाले दिनों में आगजनी की घटनाओं में काफी वृद्धि हो जाएगी। कुछ ही दिनों में फोरेस्ट फायर की 33 घटनाएं सामने आने के उपरांत वन विभाग भी काफी चिंतित है। वन विभाग की तरफ से जंगलों को आग से बचाने के लिए फायर वाचर की भी तैनाती की गई है। फायर वाचर लगातार वनों पर निगरानी रखे हुए हैं, ताकि जंगल में आग लगते ही तुरंत इसे कंट्रोल करने की दिशा में काम किया जा सके। इसके साथ ही कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां पर आगजनी की घटना की त्वरित जानकारी दी जा
सकती है।
फायर सीजन को देखते हुए वन विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। आपाताकलीन स्थिति में ही कर्मचारियों को अवकाश मिल सकता है। वहीं विभाग ने दोटूक स्पष्ट किया है कि यदि कोई जंगल में आग लगाता हुआ पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सीधी एफआईआर करवाई जाएगी। विभाग का कहना है कि ज्यादा आगजनी की घटनाएं जानबूझ कर आग लगाने से सामने आती हैं। लोग अकसर घासनियों में आग लगा देते हैं, जो जंगल में जाकर पहुंच जाती है तथा वन संपदा को नुकसान पहुंचाती है। हर साल गर्मियों के सीजन में फायर केस सामने आते हैं। हाल ही में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू किया है, जिस कारण आगजनी के मामलों में भी बढ़ोतरी हो गई है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि घासनियों में आग न लगाएं। यदि कोई जंगल में आग लगाता हुआ पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। विभाग वन क्षेत्र पर निगरानी बनाए हुए हैं।गर्मियों का सीजन पीक पर पहुंचते ही हमीरपुर के जंगल दहकना शुरू हो गए हैं। मात्र कुछ ही दिनों में 33 फायर केस सामने आ चुके हैं। वहीं इससे काफी नुकसान हो रहा है।
Next Story