भारत

100 लोगों ने किया खून दान

Shantanu Roy
1 July 2026 5:44 PM IST
100 लोगों ने किया खून दान
x
Kullu. कुल्लू। 75 बार रक्तदान कर चुके स्वर्गीय शमशेर सिंह ठाकुर की याद में रविवार को माल रोड पर रक्तदान शिविर लगा। शिविर में 100 लोगों ने रक्तदान कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।शिविर का आयोजन शमशेर सिंह की पत्नी अमिता ठाकुर और परिवार ने ब्लड बैंक कुल्लू के साथ मिलकर किया। आईटीबीपी, सेना के जवान, डीएसपी मनाली केडी शर्मा, मनाली पुलिस के जवान, स्थानीय लोग और पर्यटकों ने रक्तदान किया। जिला कुल्लू ब्लड बैंक में लंबे समय से रक्त की कमी थी। इसी को देखते हुए परिवार ने शिविर लगाया। ब्लड बैंक से सीनियर टेक्नीशियन वीर सिंह, टेक्नीशियन ताराचंद, डा. इंदु और स्टाफ नर्स पूनम ने सेवाएं दीं। आयोजक अमिता ठाकुर ने सभी रक्तदाताओं और स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार जताया। शमशेर सिंह ठाकुर ने जीवन में 75 बार रक्तदान कर समाज सेवा की मिसाल पेश की थी।
Next Story