भारत

रेवाड़ी में बॉयलर फटने से 100 फैक्ट्री कर्मचारी घायल

Admin4
17 March 2024 7:50 AM GMT
रेवाड़ी में बॉयलर फटने से 100 फैक्ट्री कर्मचारी घायल
x
चंडीगढ़। हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार को एक फैक्ट्री में बॉयलर में विस्फोट के बाद कम से कम 100 कर्मचारी झुलस गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि विस्फोट का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। कथित तौर पर विस्फोट लाइफ-लॉन्ग फैक्ट्री में शाम करीब 7 बजे हुआ, जिसके बाद कई फायर-टेंडर और एम्बुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। विस्‍तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
Next Story