भारत

जहर देकर 100 कुत्तों की हत्या, सरपंच और पंचायत सचिव को पुलिस ने बनाया आरोपी

Nil dhankar
16 March 2026 6:13 AM IST
जहर देकर 100 कुत्तों की हत्या, सरपंच और पंचायत सचिव को पुलिस ने बनाया आरोपी
x
पढ़े पूरी खबर

तेलंगाना। आवारा कुत्तों के दिल दहलाने वाली घटना को अंजाम दिया गया है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक राज्य के मनचेरिल जिले में करीब 100 कुत्तों को जहर देकर मार डाला गया, इसके बाद उन्हें एक नदी किनारे दफना दिया गया है। इस बात की जानकारी तब सामने आई, जब पशु कल्याण कार्यकर्ता ए गौतम ने पुलिस थाने में आकर कुत्तों के साथ हुई बर्बरता की घटना के बारे बताया।

पशु कल्याण कार्यकर्ता ए गौतम 'स्ट्रे एनिमल फाउंडेशन ऑफ इंडिया' नामक गैर-सरकारी संगठन में क्रूरता निवारण प्रबंधक के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि कि गांव के सरपंच और ग्राम पंचायत सचिव ने दो लोगों के जरिए कुत्तों को जहरीले इंजेक्शन देकर मार डाला और बाद में उन्हें एक नदी के पास दफना दिया।

पुलिस ने मामले पर संज्ञान लेते हुए शिकायत के आधार पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत सरपंच और ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। आपको बता दें, इस वर्ष जनवरी और पिछले वर्ष दिसंबर में तेलंगाना के विभिन्न जिलों से 1,300 आवारा कुत्तों को मार डालने की घटनाएं सामने आई थीं। उसके बाद सरपंचों, ग्राम पंचायत सचिवों और अन्य लोगों के खिलाफ पशु कल्याण कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर मामले दर्ज किए गए थे।

Next Story
null