भारत

10 साल की बच्ची के साथ स्कूल में गैंगरेप, उसके बाद जो हुआ जानकर दंग रह जाएंगे आप

jantaserishta.com
10 Jun 2021 4:10 PM IST
10 साल की बच्ची के साथ स्कूल में गैंगरेप, उसके बाद जो हुआ जानकर दंग रह जाएंगे आप
x

DEMO PIC

एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.

हरियाणा के रेवाड़ी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर एक 10 साल की मासूम बच्ची के साथ स्कूल में गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया. इतना ही नहीं आरोपियों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. बच्ची के परिजनों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी. बताया जा रहा है कि वारदात में शामिल छह में से पांच आरोपी नाबालिग है.

इस घटना में शामिल एक बालिग आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि नाबालिग पांच आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गया है. यह पूरा मामला 24 मई का है, लेकिन बीते दिन वीडियो वारयल होने के बाद परिजनों को इस घटना का पता चला. उसके बाद बच्ची के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
बताया जा रहा है कि दस साल की नाबालिग बच्ची रामपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है और तीसरी क्लास में पढ़ती है. 24 मई को वो घर के पास बने स्कूल में खेल रही थी. वहीं पर पड़ोस के बच्चे भी खेल रहे थे. इसी दौरान इस वारदात को अंजाम दिया गया.
वहीं इस मामले पर डीएसपी हंसराज ने बताया क‍ि जब बच्ची के गैंगरेप का वीड‍ियो पिता के सामने आया तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. वहीं पुलिस ने भी मामला संज्ञान में आते ही तुरंत केस दर्ज कर आरोपियों को पकड़ लिया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों में दो बच्चे पीड़ित बच्ची के परिवार से ही है और बाकी पड़ोस के रहने वाले हैं. यह वीडियो किस किस के पास पहुंचा, पुलिस इसकी जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story