भारत

10 साल के लड़के की हत्या, आरोपी बोला- मेरी मां को दी गाली

jantaserishta.com
27 April 2022 2:04 PM IST
10 year old boy murdered, accused said - abused my mother
x

बहादुरगढ़: हरियाणा के बहादुरगढ़ में 8 दिन पहले 10 साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने हत्या की इस गुत्थी को सुलझा लिया है. मृतक मनीष उर्फ गोली की हत्या उसके ही 15 वर्षीय दोस्त ने की है. मामला सुभाष नगर का है. आरोपी नाबालिग ने बताया कि मृतक ने उसकी स्वर्गवासी मां को गाली दी थी जिसके चलते उसने गोलू की ईंट मारकर हत्या कर दी.

आरोपी नाबालिग ने बताया कि खेलते-खेलते दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया. झगड़े के दौरान गोलू ने आरोपी की मां को अपशब्द कहे. नाबालिग आरोपी को इस बात पर इतना गुस्सा आया कि उसने ईंट से उसके सिर पर वार कर दिए. जिससे गोलू की मौके पर ही मौत हो गई. फिर पहचान छुपाने के लिए उसके शव को आग लगा दी.
झज्जर जिले के एसपी वसीम अकरम ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में नाबालिग आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. आरोपी ने पूछताछ में कहा कि उसने मेरी मां को गाली दी इसलिए मैंने उसे मार दिया. फिलहाल उसे कोर्ट में पेश किया गया. जहां से उसे बोस्टल जेल भेज दिया गया है.
बता दें कि बहादुरगढ़ के लाइनपार क्षेत्र के सुभाष नगर में 18 अप्रैल की रात को 10 साल के बच्चे मनीष उर्फ गोलू की हत्या कर दी गई थी. 19 अप्रैल की सुबह अधजली अवस्था में उसका शव घर से महज 100 मीटर की दूरी पर एक खाली प्लाट में पड़ा मिला था. पुलिस ने हर जगह हत्यारे की तलाश की. लेकिन अपराधी का कोई सुराग नहीं मिला. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान बताने वाले को 1 लाख रुपये की इनामी राशि देने की भी घोषणा की थी. जांच और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया. आरोपी नाबालिग बच्चा मृतक मनीष के मामा के घर किराए पर रहता है और रोजाना मनीष के साथ ही शाम के समय खेलता था.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story