भारत

स्क्रब टायफस से 10 लोग नए पॉजिटिव, महिला की मौत

Shantanu Roy
3 Sep 2023 9:46 AM GMT
स्क्रब टायफस से 10 लोग नए पॉजिटिव, महिला की मौत
x
शिमला। स्क्रब टायफस से फिर एक मौत हो गई है। आई.जी.एम.सी. में उपचाराधीन 64 वर्षीय महिला ने दम तोड़ दिया है। इस बीमारी से मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। 10 लोग नए पॉजिटिव भी आए हैं और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 227 हो गई है। मृतक महिला चौपाल की रहने वाली थी। 28 अगस्त को महिला आई.जी.एम.सी. में भर्ती करवाई गई थी।
डाक्टरों की मानें तो स्क्रब टायफस को लोग बिल्कुल भी हल्के में न लें। अगर लापरवाही बरती तो आपकी जान पर भारी पड़ सकती है। आई.जी.एम.सी. में हैपेटाइटिस-ए के 2 मामले पॉजिटिव आए हैं। यह एक पीलिया ही होता है। यह गंदे पानी के सेवन से हो रहा है। ऐसे में अब लोगों को सतर्क रहना होगा। शहर में हर दूसरे या तीसरे दिन पीलिया के मामले आ रहे हैं।
Next Story