भारत

10 लोगों की मौत, गहरी खाई में गिरी बस

Nilmani Pal
30 May 2023 7:20 AM IST
10 लोगों की मौत, गहरी खाई में गिरी बस
x
देखें वीडियो

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में एक भीषण हादसा हो गया। अमृतसर से कटरा जा रही बास गहरी खाईं में गिर गई। इस हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक जम्मू जिले के झज्जर कोटली इलाके में बस एक पुल से गिर गई। यह जगह जम्मू से लगभग 35 किलोमीटर और कटरा से लगभग 15 किलोमीटर दूर है।

वही जम्मू डीसी ने इस घटना में मरने वालों की संख्या में संशोधन किया है। घटना में 7 लोगों की मृत्यु हुई है, 4 गंभीर रूप से घायल लोगों को सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित किया गया और 12 अन्य घायलों का स्थानीय पीएचसी में इलाज किया जा रहा है।

Next Story