भारत

10 लोगों की मौत, आधी रात आकाशीय बिजली का कहर

Nilmani Pal
21 March 2026 6:55 AM IST
10 लोगों की मौत, आधी रात आकाशीय बिजली का कहर
x
पढ़े पूरी खबर

रायपुर। शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ से प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश ने कहर बरपाया। हवा के साथ तेज बारिश ने तापमान गिराया। वहीं, आकाशीय बिजली की चपेट में आने और दीवार गिरने से अलग-अलग स्थानों पर दस लोगों की मौत हो गई जबकि कई गंभीर रूप से झुलस गए। मुरादाबाद मंडल के अमरोहा में दो मौतें हुईं हैं। गजाना-बागड़पुर गांव में खेत में काम कर रहे चार मजदूरों पर बिजली गिरी। इसमें दो की मौत हो गई। मिर्जापुर,जौनपुर में एक-एक किसान की मौत हुई है।

प्रयागराज में भी बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की जान चली गई। झांसी में इंडो-गल्फ फैक्टरी पर बिजली गिरने से भीषण धमाका हुआ जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। एसएसपी ने बताया कि आसपास के मकानों में दरारें आ गईं। खिड़कियों से शीशे टूटकर दूर जा गिरे। बलरामपुर में आकाशीय बिजली से युवक की जान चली गई। बहराइच में खेत में काम कर रहे युवक और श्रावस्ती में बिजली गिरने से अधेड़ की मौत हो गई। सुलतानपुर में तीन झुलस गए। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, विक्षोभ कमजोर पड़ने से 21 से 25 मार्च तक उत्तर-पश्चिम में मौसम सुधरेगा। 26 से 28 मार्च तक फिर बारिश-बर्फबारी होगी। देश में कई हिस्सों में आंधी-तूफान की संभावना है।

यूपी के ज्यादातर इलाकों में शुक्रवार को नौ से 10 बजे के बीच इलाकों में घने बादल छाए और बारिश हुई। बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी होती रही। ज्यादातर इलाके में हो रही बारिश के चलते हवा में नमी की मात्रा भी बढ़ी है। अमौसी स्थित मौसम मुख्यालय के अनुसार शनिवार को भी बादलों की सक्रियता रहेगी। इस दौरान छिटपुट बारिश हो सकती है।


Next Story