भारत

ICU में आग लगने से 10 मरीजों की मौत, आज सुबह अस्पताल में बड़ी घटना

Nilmani Pal
16 March 2026 7:28 AM IST
ICU में आग लगने से 10 मरीजों की मौत, आज सुबह अस्पताल में बड़ी घटना
x
पढ़े पूरी खबर

ओडिशा। ओडिशा के कटक में बड़ा हादसा हो गया है। खबर है कि सोमवार सुबह एक अस्पताल में आग लग गई है, जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, अब तक मृतकों की संख्या स्पष्ट नहीं है। वहीं, आग की वजह का भी पता लगाया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि घटना शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ICU में लगी आग के चलते कम से कम 10 मरीजों की मौत हो गई है। वहीं, 5 और मरीज बुरी तरह झुलस गए हैं। खबर है कि कुछ मरीजों को अस्पताल परिसर के ही नए भवन में शिफ्ट किया गया है। मुख्यमंत्री मोहन मांझी हालात का जायजा लेने अस्पताल पहुंचे हैं।

चश्मदीदों के हवाले से बताया कि घटना देर रात 2.30 से 3 बजे के बीच हुई है। अधिकारियों का कहना है कि आग की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड समय पर मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन ICU में वेंटिलेटर सपोर्ट पर इलाज करा रहे मरीज दम घुटने के कारण मारे गए।

Next Story
null