भारत
करवाचौथ पर होटलों में दस फीसदी छूट, पर्यटन विकास निगम देगा विशेष ऑफर
Shantanu Roy
10 Oct 2025 4:31 PM IST

x
Hospice. धर्मशाला। करवाचौथ व्रत पर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम एचपीटीडीसी अपने होटलों में ठहरने वाले जोड़ों को विशेष दस प्रतिशत छूट प्रदान करेगा। यह छूट आज यानी नौ और कल दस अक्तूबर को एचपीटीडीसी इकाइयों में उपलब्ध होगी। निगम द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार, त्योहार की महत्ता को देखते हुए निगम ने इस अवसर को और भी खास बनाने का निर्णय लिया है। छूट के साथ-साथ होटलों में रहने वाले मेहमानों के लिए विशेष सेवाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। विशेष व्यवस्थाओं में नि:शुल्क सरगी की व्यवस्था होगी।
आज और कल की सुबह तीन से चार बजे के बीच फिरनी, केला, दूध, गुलाब जामुन और मठ्ठी परोसी जाएगी। पूजा थाली और करवा की व्यवस्था भी होगी। इसमें सभी होटलों में अर्घ/पूजा थाली जिसमें चावल, उड़द दाल, द्रुवा, फूल व कुंगू आदि होता है, दी जाएगी। सुहाग सामग्री यानी चूड़ी, बिंदी, काजल, रिबन, मेहंदी आदि की व्यवस्था भुगतान के आधार पर की जाएगी। साथ ही दस अक्तूबर को व्रत रखने वाले मेहमानों के लिए विशेष व्रत थाली भी उपलब्ध रहेगी। एचपीटीडीसी के महाप्रबंधक अनिल तनेजा ने बताया कि करवाचौथ के पलों को और खास बनाने का निर्णय लेते हुए निगम के होटलों में ठहरने वाले कपल के लिए दस प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





