पश्चिम बंगाल

West Bengal: सड़क दुर्घटना में नौ लोगों की मौत

Sarita
20 Jun 2025 10:08 AM IST
West Bengal: सड़क दुर्घटना में नौ लोगों की मौत
x
West Bengal: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार सुबह पुरुलिया-टाटा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 18 पर हुआ। बलरामपुर थाना क्षेत्र के नामसोल प्राथमिक विद्यालय के पास हुए इस हादसे में कुछ लोग घायल भी हुए हैं।
बताया जा रहा है कि कार सवार नौ लोग पुरुलिया से झारखंड की ओर जा रहे थे। कार की टक्कर बरमपुर की ओर से आ रहे ट्रक से हो गई। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने नौ लोगों को मृत घोषित कर दिया।
Next Story