- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- West Bengal: कोयला...
पश्चिम बंगाल
West Bengal: कोयला खदान में बड़ा हादसा, 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Sarita
14 Jan 2026 6:17 AM IST

x
West Bengal: पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल (कुल्टी इलाके) में मंगलवार सुबह एक भयानक हादसा हो गया। बीसीसीएल (Bharat Coking Coal Limited) की एक खुली कोयला खदान में अवैध खनन के दौरान अचानक भूस्खलन (धंसान) हो गया। यह हादसा बड़ीरा इलाके में हुआ, जहां कुछ मजदूर अवैध तरीके से कोयला निकाल रहे थे। तभी खदान के अंदर बनी सुरंग अचानक भरभराकर गिर गई और कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए।
अब तक 3 मजदूरों की मौत हो चुकी है। 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज आसनसोल जिला अस्पताल में चल रहा है। प्रशासन को डर है कि कुछ और लोग अब भी मलबे में फंसे हो सकते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां मजदूर “रैट-होल माइनिंग” करते हैं, यानी चूहे की तरह बहुत पतली और खतरनाक सुरंग बनाकर जमीन के अंदर उतरते हैं। यह तरीका बेहद जानलेवा होता है, क्योंकि जरा सी हलचल से पूरी सुरंग गिर सकती है। हादसे के बाद इलाके में परिजनों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई है। लोगों का आरोप है कि कोयला माफिया के लोग परिजनों को हटाने की कोशिश कर रहे हैं। ताकि हादसे को दबाया जा सके और अवैध खनन का भंडाफोड़ न हो।
बीजेपी विधायक अजय पोद्दार ने इस घटना को लेकर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा -“गरीब ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर रैट-होल माइनिंग करते हैं। इस खतरनाक धंधे में कोयला सिंडिकेट, पुलिस और सिस्टम की मिलीभगत है। इसी का नतीजा है कि लोग मर रहे हैं।”उन्होंने कहा कि गरीब मजदूरों की जान की कोई कीमत नहीं बची है।स्थानीय लोगों के मुताबिक यह खदान पहले भी कई बार धंस चुकी है और यहां पहले भी मौतें हो चुकी हैं। फिर भी रोजाना 3 से 4 ट्रक अवैध कोयला यहां से निकालकर भट्टियों में भेजा जाता है।
TagsWest Bengalकोयला खदानहादसा3 मौतWest Bengalcoal mineaccident3 deaths जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





