- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- West Bengal: प्रेमी ने...
पश्चिम बंगाल
West Bengal: प्रेमी ने गेस्ट हाउस में महिला पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर
Sarita
30 Dec 2025 7:29 AM IST

x
West Bengal: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने महिला पर चाकू से कई बार हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक महिला का प्रेमी बताया जा रहा है, जिसने महिला पर एक गेस्ट हाउस में घुसकर चाकू से कई बार हमला किया। घायल अवस्था में महिला को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि चेन्नई का रहने वाले प्रदीप कुमार सेल्वराज (40) नाम के एक शख्स को 38 वर्षीय महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि महिला ने आरोपी प्रदीप पर उसकी हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दर्ज शिकायत के हवाले से बताया कि यह घटना रविवार को मध्य कोलकाता में बी बी गांगुली स्ट्रीट स्थित एक गेस्ट हाउस का है। यहां गेस्ट हाउस में पहुंचते ही आरोपी प्रदीप और महिला के बीच कहासुनी हो गई।
पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘प्रदीप ने महिला पर कथित तौर पर धारदार हथियार से कई बार हमला किया, जिससे उसके कंधे, बांहों और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आईं। इसके बाद आरोपी गेस्ट हाउस से फरार हो गया।’’ वहीं गेस्ट हाउस के कर्मचारियों ने मुचीपारा पुलिस थाने को इस घटना के बारे में सूचना दी। अधिकारी ने बताया कि महिला को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
TagsWest Bengalप्रेमीमहिलाहमलागंभीरWest Bengalloverwomanattackcritical जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





