- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- पश्चिम बंगाल: खाली घर...
पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल: खाली घर में पहुंचे बच्चे, गेंद समझ उठा लिया बम, फिर जो हुआ
Sarita
18 April 2025 7:41 AM IST

x
पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालीचक थाना क्षेत्र के देनुतोला गांव में सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां खाली पड़े घर में खेलते समय बम विस्फोट में दो बच्चे घायल हो गए। घटना गुरुवार दोपहर करीब 3:00 बजे की है। घायल बच्चों को तुरंत सीलमपुर ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पांच बच्चे खेलते-खेलते फरमान शेख के खाली पड़े घर में पहुंच गए। वहां बच्चों को एक गेंद मिली। गेंद से खेलते-खेलते यह हादसा हुआ। खेलते-खेलते गेंद जमीन पर फेंकी गई तो फट गई और उसमें विस्फोट हो गया।
इस विस्फोट में दो बच्चे घायल हो गए, जबकि विस्फोट की आवाज सुनकर बाकी बच्चे बेहोश हो गए। विस्फोट की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल बच्चों को तुरंत अस्पताल ले गए। मालदा के कालीचक थाना और वैष्णवनगर थाना की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर घटना की जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विस्फोटक सामग्री के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल, घायल बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
Tagsपश्चिम बंगालखालीघरबच्चेबमWest Bengalemptyhousechildrenbombजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





