- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- West Bengal: गैस टैंकर...
पश्चिम बंगाल
West Bengal: गैस टैंकर से टकरायी कार, परिवार के 3 सदस्यों की मौत
Sarita
2 Jan 2026 7:53 AM IST

x
West Bengal पश्चिम बंगाल : पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्धमान में नये साल के पहले दिन एक तेज रफ्तार कार गैस टैंकर से टकरा गयी, जिसमें एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गयी. यह परिवार दुर्गापुर का रहने वाला था. माता-पिता अपने 27 साल के बेटे को मुंबई विदा करने के लिए कोलकाता के दमदम एयरपोर्ट जा रहे थे. इसी दौरान उनकी कार की टक्कर गैस टैंकर से हो गयी, कार के परखच्चे उड़ गये. माता-पिता और बेटे की मौत हो गयी, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया|
दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति को गंभीर हालत में बर्धमान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है. पुलिस ने मृतकों की पहचान शेख शाहनवाज (27), शेख मोहम्मद मुर्शिद (55) और रेजिना खातून (51) के रूप में की है. मृतक सभी एक ही परिवार के सदस्य थे. ये लोग पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर के रहने वाले थे|
शेख शाहनवाज काम के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं. छुट्टी पर अपने घर दुर्गापुर आये थे. बृहस्पतिवार को वापस मुंबई लौट रहे थे. उसके माता-पिता उसे छोड़ने के लिए कोलकाता एयरपोर्ट जा रहे थे. उसी वक्त उनकी कार की टैंकर से भिड़ंत हो गयी. गैस टैंकर कार को खींचते हुआ 19 नंबर हाईवे पर बामन तला तक ले गया|स्थानीय लोगों ने गैस टैंकर का पीछा किया और ड्राइवर को वाहन को रोकने के लिए विवश किया गया. मौके से गैस टैंकर का चालक और खलासी भाग गये. कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. नववर्ष के पहले दिन हुए इस हादसे की सूचना मिलते ही दुर्गापुर में मृतक के परिवार में मातम पसर गया.
दुर्घटना में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे बर्धमान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पुलिस और स्थानीय लोगों ने कहा है कि दुर्गापुर से कोलकाता की ओर जा रही कार सड़क किनारे खड़े गैस टैंकर से टकरा गयी. तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग दौड़े. ड्राइवर की हालत गंभीर है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है|
TagsWest Bengalगैस टैंकरटकरायीकार3 मौतWest Bengalgas tankercollisioncar3 deaths जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





