पश्चिम बंगाल

West Bengal : चुनाव के बाद भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

Sanjna Verma
2 Jun 2024 4:59 PM IST
West Bengal : चुनाव के बाद भाजपा कार्यकर्ता की हत्या
x

West Bengal: नदिया जिले में चुनाव के बाद हुई हिंसा में कुछ लोगों ने एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी। BJPने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर पार्टी कार्यकर्ता की हत्या का आरोप लगाया है।हालांकि, तृणमूल ने दावा किया है कि यह हत्या पारिवारिक कलह का नतीजा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना जिले के उत्तरी हिस्से के कालीगंज में उस समय हुई जब भाजपा कार्यकर्ता हफीजुर शेख शनिवार रात अन्य लोगों के साथ कैरम खेल रहे थे।

आरोप है कि 10-12 लोग मोटरसाइकिल पर आए और शेख की गोली मारकर हत्या कर दी। स्थानीय लोगों ने दो घंटे से अधिक समय तक प्रदर्शन किया और पुलिस को शव उठाने नहीं दिया।बाद में शव को Post Mortemके लिए भिजवाया गया। भाजपा की उत्तर नदिया इकाई के अध्यक्ष अर्जुन विश्वास ने आरोप लगाया कि तृणमूल के ‘‘गुंडों’’ ने पार्टी कार्यकर्ता की हत्या की। हालांकि, जिले के तृणमूल नेता रुकबानुर रहमान ने हत्या के पीछे पारिवारिक कलह को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि इसमें तृणमूलCongressकी कोई भूमिका नहीं है।


Next Story