भारत

Murder: बीजेपी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, चाय की दुकान में अफरातफरी

jantaserishta.com
2 Jun 2024 10:42 AM IST
Murder: बीजेपी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, चाय की दुकान में अफरातफरी
x
परिवार ने दावा किया कि वह हाल ही में भाजपा में शामिल हुआ था, इसलिए उसकी हत्या की गई है.

West Bengal News कोलकाता: पश्चिम बंगाल के नादिया में एक बीजेपी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मारे गए कार्यकर्ता की पहचान हफीजुल शेख के रूप में हुई है जो हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए थे. पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार शाम हफीजुल शेख की चाय की दुकान पर गोली मारकर हत्या कर दी गई.

उसके सिर पर गोली मारी गई. पीड़ित भाजपा कार्यकर्ता के परिवार ने दावा किया कि वह हाल ही में भाजपा में शामिल हुआ था, इसलिए उसकी
हत्या
की गई है. पुलिस ने बताया कि आरोपी और पीड़ित दोनों का आपराधिक रिकॉर्ड है. मुख्य आरोपी की पहचान हो गई है, लेकिन उसे अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है.
आपको बता दें कि छठे चरण के मतदान से कुछ घंटे पहले पूर्वी मिदनापुर में एक टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई थी जबकि एक टीएमसी कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया था. पहली घटना पूर्वी मिदनापुर के महिषादल की है, जहां चुनावी रंजिश में एस.के मोइबुल नाम के एक टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई.
मृतक टीएमवाईसी के उपाध्यक्ष थे. टीएमसी ने आरोप लगाया है कि जब मोइबुल कल रात घर लौट रहे थे तो बीजेपी के कुछ लोगों ने उनकी हत्या कर दी. इस संबंध महिषादल थाना पुलिस ने 5 बीजेपी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था.
बता दें कि इससे पहले पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई, जिसमें बीजेपी की एक महिला कार्यकर्ता की मौत हो गई. इस झड़प में बीजेपी के 7 कार्यकर्ता घायल भी हुए. घटना 22 मई की देर रात नंदीग्राम के सोनचूरा में हुई. यहां बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. तणमूल कार्यकर्ताओं पर आरोप है कि उन्होंने धारदार हथियार से बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला किया. झड़प में मृतक महिला बीजेपी कार्यकर्ता का नाम रथीबाला आड़ी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story