- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- West Bengal: निपाह...

x
West Bengal: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बारासात में स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में 25 साल की एक महिला नर्स की निपाह वायरस से मौत हो गई है। राज्य के हाल के इतिहास में यह निपाह वायरस से होने वाली पहली मौत है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला नर्स की हालत काफी गंभीर थी और हाल ही में उनका निपाह वायरस टेस्ट नेगेटिव आया था, लेकिन उनकी हालत लगातार बिगड़ रही थी। उन्हें लंबे समय तक CCU में रखा गया था। बुधवार को उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया और आज शाम 4 बजे अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
बता दें कि इस मामले में नर्सिंट स्टाफ से 2 लोग निपाह वायरस से संक्रमित पाए गए थे। दोनों को बारासात के इसी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जनवरी में पुरुष नर्स पूरी तरह ठीक होकर अस्पताल से छुट्टी पा गए थे, लेकिन महिला नर्स की हालत सुधर नहीं पाई और उन्हें अस्पताल में ही रखना पड़ा। बता दें कि निपाह वायरस एक इंसान से दूसरे इंसान में भी फैल सकता है और काफी खतरनाक होता है। संक्रमित व्यक्ति के तरल पदार्थों के निकट संपर्क से यह वायरस फैल सकता है। निपाह वायरस से संक्रमण की घटनाओं के बाद थाईलैंड, मलेशिया और सिंगापुर जैसे एशियाई देशों ने हवाई अड्डों पर स्क्रीनिंग बढ़ा दी थी।
TagsWest Bengalनिपाह वायरसनर्समौत West BengalNipah virusnursedeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





