पश्चिम बंगाल

कल घोषित होंगे पश्चिम बंगाल 10वीं का परिणाम, wbbse.wb.gov.in पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट

Renuka Sahu
2 Jun 2022 5:18 AM GMT
West Bengal 10th result will be declared tomorrow, will be able to check result at wbbse.wb.gov.in
x

फाइल फोटो 

पश्चिम बंगाल 10वीं का परिणाम तिथि और समय महत्वपूर्ण अपडेट है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पश्चिम बंगाल 10वीं का परिणाम तिथि और समय महत्वपूर्ण अपडेट है। वेस्ट बंगाल बोर्ड सेकेंडरी एजुकेशन (West Bengal Board of Secondary Education) कल यानी कि 3 जून, 2022 को परिणाम आधिकारिक वेबसाइ्टस wbresults.nic.in, wbbse.wb.gov.in पर ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुबह 9 बजे रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। एक बार परिणाम घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जरूरी डिटेल्स एंटर करने के बाद अपना स्कोर देख सकते हैं। स्टूडेंट्स ध्यान दें कि नतीजे 9 बजे घोषित होंगे लेकिन ऑनलाइन चेक करने के लिए यह आधिकरि पोर्टल पर सुबह 10 बजे से उपलब्ध होंगे।

WB Madhyamik result 2022: पश्चिम बंगाल 10वीं का परिणाम चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
पश्चिम बंगाल 10वीं का परिणाम देखने के लिए स्टूडेंट्स सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर जाएं। इसके बाद, रिजल्ट का लिंक होमपेज पर उपलब्ध होगा। इस पर क्लिक करें। अब रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें। इसके बाद, सबमिट करें और अपना रिजल्ट चेक करें। अब भविष्य के उपयोग के लिए परिणाम पेज का एक प्रिंटआउट लें।
स साल पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं की परीक्षा के लिए लगभग 11 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा 7 मार्च से 16 मार्च तक ऑफलाइन आयोजित की गई थी। मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और रिजल्ट घोषित किए जा रहे हैं। साल 2021 में, कोविड-19 महामारी की घातक दूसरी लहर को देखते हुए WBBSE 10वीं बोर्ड की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। बोर्ड ने इसके बाद अन्य बोर्ड की तरह ही आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर छात्रों का मूल्यांकन किया और सभी को पदोन्नत किया था। साल 2021 में 10वीं का पास प्रतिशत 100% था। हालांकि, साल 2020 में, परीक्षाएं लॉकडाउन से पहले आयोजित की गई थीं। वहीं इस साल 86.34% का पास प्रतिशत दर्ज किया गया था, जो साल 201 9 से कुछ बेहतर था।

Next Story