पश्चिम बंगाल

WBJEE Exam 2022: आज से करें एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन, इस तारीख को जारी होगा एडमिट कार्ड

Khushboo Dhruw
11 Jan 2022 7:53 AM GMT
WBJEE  Exam 2022: आज से करें एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन, इस तारीख को जारी होगा एडमिट कार्ड
x
पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा- 2022 (WBJEE Exam 2022) के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है.

WBJEE 2022: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा- 2022 (WBJEE Exam 2022) के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है. पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2022 थी. अभ्यर्थी आज यानी 11 जनवरी 2022 से 13 जनवरी 2022 तक अपने एप्लीकेशन फार्म में करेक्शन कर सकते हैं. इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जारी नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं.

बता दें कि WBJEE 2022 प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 24 दिसंबक 2021 से शुरू हुई थी. WBJEE 2022 प्रवेश परीक्षा का आयोजन 23 अप्रैल 2022 को किया जाएगा. परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को राज्य के सरकारी और निजी संस्थानों में इंजीनियरिंग, टेक्नोलाजी, फार्मेसी और आर्किटेक्चर के यूजी पाठ्यक्रमों में दाखिला मिलता है. परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा के लिए 15 अप्रैल 2022 को एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा.
WBJEE Exam 2022 Date: यह है परीक्षा का शेड्यूल
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा का आयोजन 23 अप्रैल 2022 दो पालियों में किया जाएगा. पहली पाली में परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी. वहीं दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक परीक्षा चलेगी. परीक्षा में कुल दो भाग होंगे. पेपर I और पेपर II। पहला गणित के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरा भौतिकी और रसायन विज्ञान के लिए दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगा.
WBJEE 2022: इन महत्वपूर्ण तिथियों का रखें ध्यान
रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि- 24 दिसंबर 2021
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि – 10 जनवरी 2021
एप्लीकेशन में करेक्शन की तिथि – 11 से 13 जनवरी 2022
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि – 15 अप्रैल 2022 (संभावित)
प्रवेश परीक्षा की तिथि – 23 अप्रैल 2022


Next Story