- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- अगले 72 घंटे में...

Bengal Weather Update: इसरो के INSAT-3DR सैटेलाइट ने बंगाल की खाड़ी में एक विशाल और बेहद शक्तिशाली ‘मॉन्स्टर मानसून सिस्टम’ को रिकॉर्ड किया है। इस सिस्टम के सक्रिय होने से कोलकाता समेत पूरे दक्षिण और उत्तर बंगाल में अगले 48 से 72 घंटे के भीतर मूसलाधार बारिश का हाई अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस सिस्टम के कारण उत्तर ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में गहरा डिप्रेशन बन गया है, जो लगातार मजबूत हो रहा है।
सैटेलाइट तस्वीरों में घने और चमकीले सफेद बादलों का विशाल समूह दिखाई दे रहा है, जो समुद्र में तेज उथल-पुथल और अत्यधिक नमी का संकेत देता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह स्थिति भारी गरज-चमक के साथ लगातार तेज बारिश को जन्म दे सकती है।
कोलकाता, हावड़ा, हुगली और सॉल्टलेक जैसे शहरों में जलभराव और शहरी बाढ़ की स्थिति बन सकती है। वहीं दीघा, मंदारमणि और सुंदरवन जैसे तटीय इलाकों में तेज हवाओं और ऊंची लहरों की चेतावनी दी गई है। उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग और कलिम्पोंग क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है।
प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट पर रखा गया है, जबकि मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त सलाह दी गई है।





