पश्चिम बंगाल

आज सुबह 9 बजे जारी किया जाएगा पश्चिम बंगाल दसवीं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे,यहां करें चेक

Renuka Sahu
3 Jun 2022 2:07 AM GMT
The results of West Bengal 10th board examinations will be released today at 9 am, check here
x

फाइल फोटो 

परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगा घोषित। पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा परिणामों की घोषणा सुबह 9 बजे आयोजित की जाने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की जाएगी।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगा घोषित। पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा परिणामों की घोषणा सुबह 9 बजे आयोजित की जाने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की जाएगी। पश्चिम बंगाल कक्षा 10 बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित हुए लाखों छात्र-छात्राओं के लिए आज, 3 जून 2022 की तारीख निर्णायक है। वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (WBBSE) आज सुबह 9 बजे वर्ष 2021-22 में कक्षा 10 यानि माध्यमिक के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित वार्षिक परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा करेगा। बोर्ड द्वारा आधिकारिक घोषणा के बाद WBBSE 10वीं रिजल्ट 2022 को चेक करने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, wbbse.wb.gov.in और रिजल्ट पोर्टल, wbresults.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा। परीक्षार्थी इन लिंक के माध्यम से अपना पश्चिम बंगाल माध्यमिक रिजल्ट 2022 चेक कर पाएंगे। इसके अतिरिक्त परीक्षार्थी अपना परिणाम जागरणजोश डॉट कॉम (JagranJosh.com) पर भी चेक कर सकेंगे।

Next Story