पश्चिम बंगाल

Rishikesh : सेल्फी लेते समय जान जोखिम में डाला,नहर में गिरे दो युवक, एक लापता

Sarita
23 March 2025 11:20 AM IST
Rishikesh : सेल्फी लेते समय जान जोखिम में डाला,नहर में गिरे दो युवक, एक लापता
x
Rishikesh ऋषिकेश: चीला शक्ति नहर के किनारे सेल्फी लेते समय दो युवक फिसलकर नहर में गिर गए और डूबने लगे। वहां मौजूद लोगों ने एक युवक को बचा लिया। जबकि एक नहर में लापता हो गया। एसडीआरएफ तलाशी अभियान चला रही है। दिल्ली से पांच युवक घूमने के लिए ऋषिकेश पहुंचे थे। शुक्रवार सुबह वे नाश्ता आदि करने के लिए कोडिया पुल के पास रुके थे। इस दौरान दो युवक अखिलेश पुत्र शत्रुघ्न निवासी सेक्टर-24, गली नंबर 8 गुरुग्राम और मयंक सिंह गहलावत शक्ति नहर के किनारे घूमने गए थे। यहां सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से दोनों नहर में डूबने लगे। उन्हें डूबता देख अन्य तीन दोस्तों ने आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया। वहां मौजूद स्थानीय दुकानदार अनिल ने डूब रहे युवकों के पास रस्सी फेंकी।
इस रस्सी के सहारे अखिलेश को बचा लिया गया। लेकिन मयंक का पता नहीं चल सका। थाना प्रभारी संतोष पथवाल ने बताया कि अन्य तीन दोस्त जय मलिक निवासी मामागंज शामली उत्तर प्रदेश, हरजस निवासी पश्चिम विहार नई दिल्ली और आदित्य निवासी बी-2 क्रोना ऑप्टम गुरुग्राम हैं। मयंक भवाली छत्तीसगढ़ का बताया जा रहा है। एसडीआरएफ इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण ने बताया कि शुक्रवार देर शाम तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह से फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।
Next Story