- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- कोलकाता फ्यूल रेट...

पश्चिम बंगाल: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच निजी ईंधन खुदरा कंपनी Nayara Energy ने पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती की घोषणा की है। कंपनी ने पेट्रोल 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर सस्ता कर दिया है। यह नई दरें देशभर में कंपनी के 7,000 से अधिक पेट्रोल पंपों पर तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।
यह कटौती केवल नायारा एनर्जी के आउटलेट्स पर लागू होगी, जबकि सरकारी तेल कंपनियों के पेट्रोल पंपों पर कीमतें पहले की तरह स्थिर रहेंगी। कोलकाता में इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल के पंपों पर पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर के आसपास दर्ज किया गया है।
दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे प्रमुख महानगरों में भी सरकारी दरें स्थिर बनी हुई हैं। दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया है।
नायारा एनर्जी के इस फैसले को आम जनता के लिए राहत के तौर पर देखा जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब मई महीने के बाद ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली थी। उस दौरान पेट्रोल-डीजल के दाम लगभग 7.50 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ गए थे, जिससे आम लोगों पर अतिरिक्त बोझ पड़ा था।
अब कीमतों में यह कटौती उन उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत देगी, जो निजी ईंधन पंपों से पेट्रोल-डीजल भरवाते हैं।





