पश्चिम बंगाल

Jail में बंद आरोपी संजय राय ने सब्जी-रोटी के बदले की पुलिस से खाने की डिमांड

Sanjna Verma
31 Aug 2024 9:40 AM GMT
Jail में बंद आरोपी संजय राय ने सब्जी-रोटी के बदले की पुलिस से खाने की डिमांड
x
कोलकाता Kolkata: कोलकाता के RG कर कॉलेज और अस्पताल में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार और फिर निर्मम हत्या के मामले में मुख्य आरोपी संजय रॉय इस समय कोलकाता के प्रसीडेंसी सुधार गृह में बंद है। जेल में उसे अन्य कैदियों की तरह ही रोटी-सब्जी दी गई, जिसे उसने खाने से साफ इनकार कर दिया। संजय रॉय ने जेल कर्मचारियों से कहा कि उसे रोटी-सब्जी की बजाय अंडा और चाऊमिन चाहिए। उसने यह भी कहा कि उसे जेल का खाना पसंद नहीं आ रहा है। इस प्रकार के व्यवहार को देखते हुए यह स्पष्ट होता है कि उसे अपने द्वारा किए गए जघन्य अपराध पर कोई शर्म नहीं है और उसे यह अहसास नहीं है कि उसने कितना बड़ा अपराध किया है।
जेल के नियम और संजय रॉय की मांग
जेल के नियमों के अनुसार, किसी भी कैदी को वही खाना दिया जाता है जो सभी कैदियों के लिए निर्धारित होता है। विशेष मामलों में, कैदियों को घर से खाना मंगवाने की अनुमति दी जाती है। रिपोर्टों के अनुसार, संजय रॉय ने रोज रोटी-सब्जी दिए जाने पर गुस्सा जताया और अंडा चाऊमिन की मांग की। हालांकि, जेल कर्मचारियों ने उसकी अंडा चाऊमिन की मांग को अस्वीकार कर दिया और उसे कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद, संजय रॉय ने मजबूरी में रोटी-सब्जी खाई। पंजाब केसरी इस खबर की पुष्टि नहीं करता है।
CBI की हिरासत में संजय रॉय का व्यवहार
सीबीआई की हिरासत से सुधार गृह में Transfer किए जाने के बाद संजय रॉय ने सोने के लिए अतिरिक्त समय मांगा था। इसके अतिरिक्त, उसे खुद से बात करते हुए भी देखा गया था। कुछ दिनों बाद, उसने अपनी सामान्य स्थिति में लौटने की कोशिश की।
कोलकाता डॉक्टर बलात्कार और हत्या मामले की स्थिति
कोलकाता डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के मामले की जांच में अब तक केवल एक ही गिरफ्तारी हुई है, और वह है संजय रॉय की। संजय रॉय को कोलकाता पुलिस के नागरिक स्वयंसेवक के रूप में जाना जाता है, और उस पर बलात्कार के बाद हत्या का आरोप लगाया गया है।
Next Story