पश्चिम बंगाल

Howrah: सालकिया हत्याकांड में दो नाबालिगों गिरफ्तार

Sarita
25 Dec 2025 7:23 AM IST
Howrah: सालकिया हत्याकांड में दो नाबालिगों  गिरफ्तार
x
Howrah हावड़ा: हावड़ा के सलकिया में एक फ्लैट के अंदर घर के मालिक देबब्रत पाल (50) की हत्या के मामले में पुलिस ने दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान नौवीं कक्षा के दोनों छात्रों ने स्वीकार किया कि उनकी पिटायी के कारण देबब्रत की मौत हुई. हालांकि, हत्या की सटीक वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है|
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या देबब्रत अपने पड़ोसी नाबालिगों के परिवार को मोबाइल फोन पर कोई आपत्तिजनक तस्वीर दिखाकर ब्लैकमेल कर रहा था, या हत्या के पीछे कोई वित्तीय कारण था. गौरतलब है कि गत सोमवार को सलकिया के कैबेत्रोपाड़ा लेन में स्थित चार मंजिला फ्लैट में देबब्रत पाल की लाश बरामद हुई थी|
Next Story