पश्चिम बंगाल

चुनाव आयोग ने उपचुनाव कार्यक्रम घोषित किया

Saba Naaz
6 July 2026 3:21 PM IST
चुनाव आयोग ने उपचुनाव कार्यक्रम घोषित किया
x

पश्चिम बंगाल: राज्यसभा की तीन खाली सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है। चुनाव आयोग के अनुसार, ये उपचुनाव 24 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को कराए जाएंगे। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और उसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। ये तीनों सीटें तृणमूल कांग्रेस के सांसदों सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक के इस्तीफे के बाद खाली हुई थीं। इन सांसदों ने जून महीने में अपनी सदस्यता से इस्तीफा देकर टीएमसी का साथ छोड़ दिया था। इसके बाद से ये सीटें रिक्त चल रही थीं।

चुनाव आयोग ने इन सीटों को भरने के लिए उपचुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया है। माना जा रहा है कि यह चुनाव राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण रहेगा, क्योंकि इन सीटों पर पहले टीएमसी का दबदबा था। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि इस्तीफा देने वाले तीनों पूर्व सांसदों को भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार बना सकती है। हालांकि उन्होंने अभी तक औपचारिक रूप से बीजेपी जॉइन नहीं की है, लेकिन हाल के दिनों में वे बीजेपी नेताओं के साथ नजर आए हैं और पार्टी की सार्वजनिक रूप से सराहना भी करते देखे गए हैं।

इनमें से दो सीटों का कार्यकाल मार्च 2029 तक और एक सीट का कार्यकाल अप्रैल 2030 तक रहेगा। अब देखना होगा कि इस उपचुनाव में राजनीतिक समीकरण किस दिशा में जाते हैं। चुनाव आयोग ने साफ किया है कि पूरी प्रक्रिया निर्धारित समय के अनुसार संपन्न कराई जाएगी और उसी दिन मतगणना भी होगी।

Next Story